उत्तरप्रदेशधार्मिकमुरादाबाद
Trending

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के उपलक्ष में मुरादाबाद में किया गया भजन संध्या का आयोजन

अशोका पार्क, दीनदयाल नगर, मुरादाबाद में भगवान जगन्नाथ, बल्देव एवं सुभद्रा जी के विग्रह दर्शन, भोग एवं भजन सन्ध्या का भव्य आयोजन किया गया।

The Moradabad Mirror

By विवेक कुमार शर्मा
Date
21.06.2023
मुरादाबाद: भगवान जगन्नाथ दर्शन, कथा एवं भजनों पर झूमें भक्तजन भजनोपदेशक आचार्य धीरशान्त दास अर्द्धमौनी ने बताया कि भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन, आरती एवं भोगों से समस्त पापों का नाश हो जाता है।
समस्त संसार में वैष्णव भक्तवृन्द, युगों में सतयुग, तीर्थों में गंगा तथा तैंतीस करोड़ देवी-देवता में भगवान श्रीकृष्ण अर्थात जगन्नाथ जी श्रेष्ठ हैं।
कलियुग के प्रबल प्रभाव से धर्म, सत्य, पवित्रता, क्षमा,दया ,आयु ,शारीरिक बल तथा स्मरणशक्ति दिन प्रतिदिन क्षीण हो रही है
भगवान श्रीकृष्ण के आविर्भाव तथा कर्मों की दिव्य प्रकृति को जानता है, वह इस शरीर को छोड़ने पर इस भौतिक संसार मे पुनः जन्म नही लेता अपितु सनातन धाम को प्राप्त होता है।
कभी-कभी मनुष्य अपना धन सड़क पर खो देता है जहां पर सभी उसे देख सकते हैं ;फिर भी यह धन भाग्यवश सुरक्षित पड़ा रहता है और इसे कोई नहीं देख पाता। इस तरह जिस व्यक्ति ने इसे खोया था उसे यह वापस मिल जाता है।
दूसरी ओर यदि भगवान संरक्षण प्रदान नहीं करते तो घर में अत्यंत सुरक्षित ढंग से रखा होने पर भी यह धन खो जाता है।
यदि भगवान किसी की रक्षा करते हैं, तो उसका कोई रक्षक ना होते हुए भी तथा जंगल में रहते हुए भी वह जीवित रहता है जबकि घर पर संबंधियों तथा अन्यों से रक्षित होते हुए भी मनुष्य कभी-कभी मर जाता है, कोई उसकी रक्षा नहीं कर पाता।
ये भगवान की श्रेष्टता के उदाहरण हैं। रक्षा करने या संहार करने की हमारी योजनाएं सफल नहीं हो पाती, किंतु भगवान जो भी करने की सोच लेते हैं वह सचमुच हो कर रहता है।
सब कुछ पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान की मुक्त इच्छा पर निर्भर है, अतएव हमारा एकमात्र कर्तव्य है कि हम उनकी शरण में जाएं और उनसे संरक्षण की याचना करें।
कार्यक्रम में अवधेश महरोत्रा, अर्पित महरोत्रा, हर्षित महरोत्रा, सुबोध खन्ना, ऋतु खन्ना, हरिवंश टण्डन, युवराज खन्ना, राजेश रस्तोगी, निशा रस्तोगी, ज्ञान चन्द्र शर्मा, युक्ति मनारिया, मानवी मनारिया आदि रहे।


The Moradabad Mirror

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button