उत्तरप्रदेशमुरादाबादराजनीति
Trending

भाजपा ने फिर जताया मेयर विनोद अग्रवाल पर भरोसा,जनता में मायूसी

तमाम विरोधाभास के बावजूद टिकट मिला, काम नहीं करने का लगता रहता है आरोप

The Moradabad Mirror

by विवेक कुमार शर्मा
Date 17.04.2023

मुरादाबाद: भाजपा ने मेयर पद के लिए तमाम विरोधाभास के बावजूद विनोद अग्रवाल पर फिर से दाव लगाया गौरतलब है कि विनोद अग्रवाल पर काम ना करने व जनता से कटे होने का आरोप लगाता चला आया है। लोग तो यहां तक कहते हैं कि विनोद अग्रवाल अपने पैसे के मद में चूर रहते है और जनता से उनका कोई सीधा संवाद नहीं है। भाजपा ने मेयर के अपने 59 पार्षदों के नाम की भी घोषणा कर दी है, साथ ही अपने पुराने 35 पार्षदों में से 25 के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया है। और मात्र 10 पुराने पार्षदों पर फिर से जताया भरोसा । गौरतलब है कि भाजपा ने नगर निगम के अपने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। महानगर के 70 वार्डों में 59 वार्डों में प्रत्याशी उतार दी है जिसमें 7 मुस्लिमों पर भी दांव लगाया है। यह पहला मौका है जब भाजपा ने मुस्लिमों को भी मैदान में उतारा है। 2017 में भाजपा के 35 पार्षद थे, इसमें आरक्षण बदलने के बाद कई बाहर हो गए 10 निवर्तमान पार्षदो पर फिर से भाजपा ने भरोसा जताया है। भाजपा ने साल 2017 में बुद्धि विहार वार्ड 16 से चुनाव जीतने वाले पार्षद प्रदीप शर्मा का टिकट काटकर पूर्व पार्षद कविता गुप्ता पर भरोसा जताया है। इसके अलावा वार्ड 34 से 2017 में पार्षद अर्चना शर्मा को वार्ड आरक्षित होने से उन्हें टिकट नहीं मिल पाया । बही भाजपा ने जिन दश पुराने पार्षदों को प्रत्याशी बनाया है उनमें वार्ड 28 से राजेश गुप्ता, वार्ड 30 से मनोरमा सैनी, वार्ड 32 से पंकज यादव, वार्ड 44 से रानी सैनी, वार्ड 45 से विद्या शरण शर्मा ,वार्ड 17 से गौरव श्रीवास्तव वार्ड 48 से, कुलदीप नारायण और वार्ड 7 से देश रत्न कत्याल को दोबारा टिकट दिया है। इसमें रुचि चौधरी, कुलदीप नारायण, विद्या शरण शर्मा तीसरी बार और राजेश गुप्ता पर पार्टी ने चौथी बार भरोसा जताया है ।पंकज यादव ,रानी सैनी, गौरव श्रीवास्तव
देश रत्न कत्याल को पार्टी ने दुबारा अवसर दिया है।
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि जब भारतीय जनता पार्टी ने मुरादाबाद नगर निगम में किसी मुस्लिम को टिकट दिया है। भाजपा ने सात वार्डो से मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं, जिसमें वार्ड 41 से फरहा अंसारी ,वार्ड 49 से फहीम फातिमा, वार्ड 63 से तरन्नुम, वार्ड 65 से सुजात अली, वार्ड 68 से मोहम्मद दानिश अंसारी वार्ड 69 से रिजवान मीर और वार्ड 27 शवीना परवीन को अपना प्रत्याशी घोषित किया। अब देखने वाली बात यह होगी कि भाजपा ने तो मुस्लिम प्रत्याशियों को पसंद किया है, क्या मुस्लिम वोटर भी भाजपा को पसंद करेंगे या भाजपा को यह दांव उल्टा पड़ सकता है।
इसके अलावा सपा ने रईसुद्दीन राइन को कांग्रेस ने पूर्व प्रत्याशी रिजवान कुरैशी पर फिर से भरोसा जताया है ,वहीं बसपा ने मोहम्मद यामीन को अपना मेयर प्रत्याशी घोषित किया है इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने चंदन सिंह पर इतना भरोसा जताया है।


The Moradabad Mirror

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button