उत्तरप्रदेशमुरादाबादसामाजिक
Trending

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने लिए जा रहे महिला समन्वय

कृष्ण बाल विद्या मंदिर मंगूपुरा में किया जा रहा है जिसका उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक और

The Moradabad Mirror

By विवेक कुमार शर्मा

Date 15.12.2023

 

“ब्रह्मवादिनी” महिला सम्मेलन  मुरादाबाद

मुरादाबाद: 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने जा रहे महिला समन्वय की ओर से पूरे देश में प्रत्येक विभाग की ओर से सम्मेलन की योजना बनी है यह सम्मेलन पूरे देश भर में आयोजित किया जा रहे हैं जिसका उद्देश्य महिला समन्वय के कार्यों को विभाग स्तर तक पहुंचना है। हमारा उद्देश्य विविध क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं से संपर्क करना उनको एकत्रित कर अपने विचार पहुंचाना महिला विषयक पर चिंतन और विचार विमर्श करना है।साथ ही उन्हें संगठित रूप का अनुभव करना है। भारतीय संस्कृति और भारत के उत्थान के लिए प्रत्येक मातृशक्ति चिंतन करें इस विषय को ध्यान में रखते हुए महिला समन्वय की ओर से “ब्रह्मवादिनी” मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन 17 दिसंबर को कृष्ण बाल विद्या मंदिर मंगूपुरा में किया जा रहा है जिसका उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक और वैचारिक कार्यों में भागीदारी को सुनिश्चित करना है। जिससे समाज और देश के विकास में महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाया जा सके। इस सम्मेलन में प्रख्यात वक्ता के रूप में गुजरात से काजल हिंदुस्थानी जी, डॉक्टर सुमेधा जी, साध्वी जयंती भारती जी और महिला पायलट नम्रता चंडी जी का उद्वोधन रहेगा।

हमारा यह सम्मेलन निश्चित रूप से मुरादाबाद विभाग की हर वर्ग की महिलाओं में राष्ट्रीय चेतना एवं सामाजिक भागीदारी को बढ़ाने का कार्य करेगा।यह जानकारी विभाग महिला समन्वयक निवेदिता मित्तल

प्रांत प्रतिनिधि डॉक्टर मीनू महरोत्रा व विभाग सह संयोजिका सीमा शर्मा ने विस्तार से जानकारी दी।

इस वार्ता में विभाग की सह संयोजिका सीमा शर्मा, राजुल, श्रीमती अल्पना गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, प्रिया जैन, मदालसा शर्मा पूजा चौहान, कशिश चौहान आदि उपस्थित रही।

सम्मेलन का पूरा विवरण देते हुए विभाग सायोजिका निवेदिता जी ने बताया कि सभी महिलाओं के साथ होने वाले स्त्री विषयों पर संवाद स्थापित किया जायेगा

सम्मेलन का उद्देश्य पूरे राष्ट्र की महिलाओं की भिन्न स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आवाहन करना हैं।


The Moradabad Mirror

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button