अयोध्याउत्तरप्रदेशधार्मिक
Trending

आज अयोध्या धाम में योगी सरकार के मंत्री व विधायक करेंगे रामल्ला के दर्शन

अयोध्या रामलला के दर्शन करने के लिए योगी कैबिनेट के मंत्री और एनडीए विधायक लग्जरी बसों से अयोध्या के लिए रवाना हुए। विधानसभा के सामने से यह बसें निकलीं।

The Moradabad Mirror

By विवेक कुमार शर्मा

Date 11.02.2024

लखनऊ/ मुरादाबाद: प्रदेश सरकार के मंत्रियों व विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहेंगे। सीएम योगी राजकीय विमान से आएंगे। मंत्री व विधायक लखनऊ से 10 लग्जरी बसों से यहां पहुंचेंगे। सभी अतिथि हनुमानगढ़ी भी जाएंगे। प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ की मौजूदगी में वीवीआईपी मूवमेंट प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है

रामलला के दर्शन के लिए योगी कैबिनेट के मंत्री और विधायक बसों से निकल गए। विधानसभा के सामने से यह बसें रवाना हुईं। सीएम विमान द्वारा अयोध्या पहुंचेंगे

बस में आरएलडी के विधायक भी साथ गए हैं। राजा भैया और आराधना मिश्रा आदि भी साथ में रवाना हुए हैं। दोनों डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बस संख्या- 1 से रवाना हुए हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे विधायकों का यह दल अयोध्या धाम में राम मंदिर पहुंच जाएगा।लग्जरी बसों से अयोध्या जा रही है योगी सरकार कुछ विपक्षी दल के नेता भी साथ में है

परिवहन निगम की ओर से दस सुपर लग्जरी पवन हंस बसों को तैयार कर लिया गया था। बसों का भौतिक निरीक्षण अफसरों ने किया है। बसों को फूलों से सजाया गया है। भगवान राम के ध्वज व स्टिकर लगाए गए हैं। विधानसभा के सामने से रविवार सुबह 8.30 बजे बस विधायकों को लेकर अयोध्या रवाना हुई।

प्रदेश सरकार के मंत्रियों व विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहेंगे। सीएम योगी राजकीय विमान से आएंगे। मंत्री व विधायक लखनऊ से 10 लग्जरी बसों से यहां पहुंचेंगे। सभी अतिथि हनुमानगढ़ी भी जाएंगे। प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ की मौजूदगी में वीवीआईपी मूवमेंट प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सीएम योगी दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजकीय विमान से पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। सीएम के आने से पहले सुबह 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी मंत्री व विधायक हनुमानगढ़ी पहुंच जाएंगे। यहां एक घंटे की अवधि में सभी को दर्शन कराया जाएगा।

दोपहर 12:30 बजे मंत्री व विधायकों का दल रामजन्मभूमि पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे तक सभी जन्मभूमि परिसर में ही रहेंगे। सीएम के भी एयरपोर्ट से सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचने की संभावना है। यहां से वह अपनी कैबिनेट के सहयोगियों व विधायकों के साथ राम मंदिर जाएंगे। रामलला के दर्शन के बाद सभी विशिष्ट मेहमानों को परिसर में ही लंच कराया जाएगा। इसमें भी मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।

 

 

 

 

 


The Moradabad Mirror

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button